सतरंगी महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया गणगौर उत्सव
हैदराबाद, सतरंगी महिला मंडल, मलकपेट द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास तथा धूमधाम से शुभकारी फंक्शन हॉल में किया गया। कार्यक्रम का आकर्षण सोना-चाँदी तंबोला तथा नखरीली गणगौर सहित विभिन्न प्रकार की रंगारंग तथा मनोरंजनात्मक सांस्कृतिक गतिविधियाँ रहीं।





















कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी गोपाल बल्दवा थे। अवसर पर सदस्याओं को कॉम्प्लीमेंट्री, सोना-चाँदी जैसे विभिन्न चरणों में आयोजित तंबोला में विभिन्न प्रकार के उपहार तथा पुरस्कार जीतने का अवसर मिला। तंबोला का संचालन प्रीति डागा तथा उमेश चोकड़ा द्वारा किया गया। इसमें वेद ज्वेलर्स, माहेश्वरी ज्वेलर्स, श्रीलक्ष्मी ज्वेलर्स आदि का सहयोग रहा। अवसर पर सहयोगियों का सम्मान किया गया।
यह भी पढ़ें… माथुर वैश्य क्लब में होली मिलन समारोह में रंगों और गीतों का उत्सव
कार्यक्रम के सहयोगियों में कैलाश ललिता मणियार, ओमप्रकाश शोभा चांडक, लक्ष्मीनिवास काबरा, रामनारायण धूत, जगदीश भट्टड़, दामोदर तापड़िया, सत्यप्रकाश तिवारी, दिलीप धूत, जुगलकिशोर बियाणी, गोपाल जाजू, वेणुगोपाल बजाज, रवि दरक, दुर्गेश तिवाड़ी, श्यामलाल हेडा, गोपालदास लाखोटिया, विजय राठी, अशोक तापड़िया, ओमप्रकाश धूत, सुनील मंत्री, गोवर्धन मर्दा, बद्रीनारायण, बिमल कुमार जोशी, संतोष सोमाणी, रंजू तापड़िया, अमृता, सतरंगी महिला मंडल की सदस्य ललिता मणियार, राधा भट्टड़, प्रेमलता धूत, लता बियाणी, निर्मला मूंदड़ा, शोभा चांडक, लता धूत, पद्मा जाजू, कुसुम माहेश्वरी, सुनीता काबरा, मंजू मूंदड़ा, अनीता काबरा, पुष्पा बजाज, मोना धूत तथा अन्नू बजाज शामिल रहे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



