आईपीएल का दूसरा चरण 13 अप्रैल से 24 मई तक चलेगा: बीसीसीआई

नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बृहस्पतिवार को आईपीएल 2026 के लीग चरण का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि टूर्नामेंट का दूसरा चरण 13 अप्रैल से 24 मई तक होगा।

शुरुआती चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा और इसके कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिये गये हैं। इसका आगाज शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत से होगा। फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

बीसीसीआई सचिव देवाजित सैकिया ने कहा, “ लीग चरण के दूसरे हिस्से में 50 मैच खेले जायेंगे। इसका आयोजन 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक भारत के 12 स्थलों पर होगा। इस चरण में मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होंगे।” उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के इस अहम चरण में टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी जिससे मुकाबले और अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे।

दूसरे चरण का पहला मैच 13 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस चरण में आठ ‘डबल-हेडर’ (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे। पंजाब किंग्स की टीम अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जिसमें धर्मशाला में तीन मैच होंगे। राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने चार घरेलू मुकाबले जयपुर में खेलेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीन मैच बेंगलुरु और दो मैच रायपुर में खेलेगी। प्लेऑफ के लिए मैचों के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी।

एक साथ क्यों जारी नहीं हुआ शेड्यूल?

विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में 4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं, जहां IPL के मैच होते हैं. तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा हैI

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है, RCB ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला IPL खिताब जीता थाI टीम ने 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था. इस सीजन का पहला मैच आरसीबी ही खेलेगी, पहले मैच में टीम सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी, यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगाI

अप्रैल 2026 मैच शेड्यूल

DateDayTeamsPlaceTime
13 अप्रैलसोमसनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्सहैदराबाद7:30 PM
14 अप्रैलमंगलचेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई7:30 PM
15 अप्रैलबुधरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्सबेंगलुरु7:30 PM
16 अप्रैलगुरुमुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्समुंबई7:30 PM
17 अप्रैलशुक्रगुजरात टाइटन्स vs कोलकाता नाइट राइडर्सअहमदाबाद7:30 PM
18 अप्रैलशनिरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्सबेंगलुरु3:30 PM
18 अप्रैलशनिसनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्सहैदराबाद7:30 PM
19 अप्रैलरविकोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्सकोलकाता3:30 PM
19 अप्रैलरविपंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्सनया चंडीगढ़7:30 PM
20 अप्रैलसोमगुजरात टाइटन्स vs मुंबई इंडियंसअहमदाबाद7:30 PM
21 अप्रैलमंगलसनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्सहैदराबाद7:30 PM
22 अप्रैलबुधलखनऊ सुपर जायंट्स vs राजस्थान रॉयल्सलखनऊ7:30 PM
23 अप्रैलगुरुमुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्समुंबई7:30 PM
24 अप्रैलशुक्ररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटन्सबेंगलुरु7:30 PM
25 अप्रैलशनिदिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्सदिल्ली3:30 PM
25 अप्रैलशनिराजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबादजयपुर7:30 PM
26 अप्रैलरविगुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्सअहमदाबाद3:30 PM
26 अप्रैलरविलखनऊ सुपर जायंट्स vs कोलकाता नाइट राइडर्सलखनऊ7:30 PM
27 अप्रैलसोमदिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुदिल्ली7:30 PM
28 अप्रैलमंगलपंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्सन्यू चंडीगढ़7:30 PM
29 अप्रैलबुधमुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबादमुंबई7:30 PM
30 अप्रैलगुरुगुजरात टाइटन्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुअहमदाबाद7:30 PM

मई 2026 मैच शेड्यूल

DateDayTeamsPlaceTime
1 मईशुक्रराजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्सजयपुर7:30 PM
2 मईशनिचेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंसचेन्नई7:30 PM
3 मईरविसनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्सहैदराबाद3:30 PM
3 मईरविगुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्सअहमदाबाद7:30 PM
4 मईसोममुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्समुंबई7:30 PM
5 मईमंगलदिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्सदिल्ली7:30 PM
6 मईबुधसनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्सहैदराबाद7:30 PM
7 मईगुरुलखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुलखनऊ7:30 PM
8 मईशुक्रदिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्सदिल्ली7:30 PM
9 मईशनिराजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटन्सजयपुर7:30 PM
10 मईरविचेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्सचेन्नई3:30 PM
10 मईरविरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंसरायपुर7:30 PM
11 मईसोमपंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्सधर्मशाला7:30 PM
12 मईमंगलगुजरात टाइटन्स vs सनराइजर्स हैदराबादअहमदाबाद7:30 PM
13 मईबुधरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्सरायपुर7:30 PM
14 मईगुरुपंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंसधर्मशाला7:30 PM
15 मईशुक्रलखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्सलखनऊ7:30 PM
16 मईशनिकोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटन्सकोलकाता7:30 PM
17 मईरविपंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुधर्मशाला3:30 PM
17 मईरविदिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्सदिल्ली7:30 PM
18 मईसोमचेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबादचेन्नई7:30 PM
19 मईमंगलराजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्सजयपुर7:30 PM
20 मईबुधकोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंसकोलकाता7:30 PM
21 मईगुरुचेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटन्सचेन्नई7:30 PM
22 मईशुक्रसनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुहैदराबाद7:30 PM
23 मईशनिलखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्सलखनऊ7:30 PM
24 मईरविमुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्समुंबई3:30 PM
24 मईरविकोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्सकोलकाता7:30 PM

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button