प्रदेश के नये राज्यपाल ने यादाद्रि में किए दर्शन

हैदराबाद, तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने राज्य की प्रथम महिला जानकी शुक्ला तथा परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर यादगिरिगुट्टा में भगवान श्रीलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर और श्री पर्वत वर्धिनी समिता रामलिंगेश्वर स्वामी वारी मंदिर में दर्शन किए।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर राज्यपाल ने दैवीय आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने तेलंगाना की जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना करते हुए राज्य की समृद्धि, विकास और राष्ट्र की प्रगति के लिए कामना की। अवसर पर सरकारी सचेतक और स्थानीय विधायक बीरला इलाइया, जिला कलेक्टर अनुराग जयंती, वाईटीडी कार्यकारी अधिकारी जे. भवानी शंकर, जिला एसपी अक्षांश यादव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें… सरकारी विभाग अब केवल इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीदेंगे, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button