फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी महिला समिति ने की आम सभा
हैदराबाद, फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी, तेलंगाना महिला समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन आज ओकवुड अपार्टमेंट, नंदगिरी हिल्स में किया गया।
बैठक का शुभारंभ ओम के उच्चारण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अवसर पर सभी विषय प्रभारियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। वर्ष भर में किए गए कार्यों की सबने सराहना करते हुए आगे भी जोश के साथ काम करने का प्रण लिया। अवसर पर एकल अभियान की जानकारी देते हुए कहा गया कि यह एक जन आंदोलन है, जो ग्रामीण और वनवासी बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रहा है। साथ ही सशक्त, स्वाभिमानी, शिक्षित, स्वावलंबी तथा नशामुक्त गाँव के निर्माण की ओर एकल कार्य करते हुए बच्चों में संस्कार और देश प्रेम जगाकर एकल एक सर्वगुण संपन्न भारत के निर्माण में योगदान दे रहा है।
यह भी पढ़ें… बिहार समाज सेवा संघ हैदराबाद की नई कार्यकारिणी गठित
अवसर पर संस्था अध्यक्ष रेखा सराफ, सचिव नीति गुप्ता, उपाध्यक्ष रमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सृष्टि अडुकिया, उपाध्यक्ष चंदा अग्रवाल, रमा अग्रवाल, सह-सचिव अनीता केड़िया, सह-कोषाध्यक्ष श्रुति बंसल, सरोज जालान, सेवा पात्रा, सपना गुप्ता, अनीता अग्रवाल, सुनीता टी., रेणुका सराफ, कनक गुप्ता, प्रदर्शनी प्रभारी, शर्मिला अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य कामिनी शाह सहित अन्य पदाधिकारी तथा सदस्याएँ उपस्थित थीं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



