श्री जैन सेवा संघ महिला विभागने भेंट की सेनेटरी पैड्स वेंडिंग मशीन

हैदराबाद, भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में श्री जैन सेवा के तत्वावधान में श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग द्वारा केड़िया कॉलेज, चादरघाट में दो सेनेटरी पैड्स वेंडिंग मशीन की स्थापना सर्विस प्रॉजेक्ट के तहत की गयी। संस्था अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन एवं मंत्री रेमा जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्विस प्रॉजेक्ट की संयोजिका अल्का चौधरी एवं सुमित्रा सेठ रहीं। प्रॉजेक्ट के लाभार्थी कमला देवी, विजय प्रतिभा चोपड़ा पूजा चोपड़ा एवं सुगनी देवी, विमल वीना गडवानी परिवार रहा।

सर्वप्रथम नवकार मंत्र का मंगलाचरण किया गया। दोनों लाभार्थी परिवार द्वारा सैनिटरी पैड्स वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया। अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। केड़िया कॉलेज द्वारा श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन एवं मंत्री रेमा जैन का शॉल, स्मृति चिह्न द्वारा स्वागत किया गया। विभाग द्वारा लाभार्थी परिवार का शॉल व स्मृति चिह्न द्वारा स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें… जैन सेवा संघ के रक्तदान शिविर में 138 लोगों ने किया दान

अवसर पर चेयरपर्सन जैन रत्न मीना मुथा, उपाध्यक्ष कल्पना सुराणा, प्रॉजेक्ट संयोजिका अल्का चौधरी, सह संयोजिका सुमित्रा सेठ, पूजा विभाग संयोजिका हंसा बेन सावड़िया, सोनाली शाह, सीमा संघी, कमला चोपड़ा, प्रतिभा चोपड़ा, वीना गडवानी, विमल गडवानी, प्रभा खिंवसरा, सुगनचंद खिंवसरा, केड़िया कॉलेज के एग्जीक्यूटिव मेंबर शील कुमार जैन, डायरेक्टर वंदना, कंप्यूटर इंचार्ज रवि एवं समस्त प्रबंधक कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। रमसा खालिक द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। रेमा जैन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button