अद्भुत वैशाख मास

बारह महीनों में विशेष पवित्र, होता है वैशाख मास।

विष्णु उपासना के लिए अद्भुत होता है वैशाख मास ।।

अक्षय तृतीया, परशुराम, नृसिंह, ह्ययग्रीव वैशाख अवतार,

ग्रंथ पुराणों से जानें, नारायण के चमत्कार,

शुक्ल पक्ष नवमी तिथि,

देवी सीता का अवतरण वैशाख मास में हुआ अद्भुत त्रेता युग दर्शन,

स्कंद पुराण में कहलाए, वैशाख मास माधव मास।

बारह महीनों में विशेष पवित्र, होता है वैशाख मास ।।

सतयुग-सा कोई युग नहीं, वैशाख-सा कोई मास नहीं,

ध्यान, दान, स्नान करें, किसी के बनना दास नहीं,

प्याऊ लगा, प्यास बुझा, दुःख फटके पास नहीं,

नेक कार्य में लग जा बंदे, आएगा ऐसा मास नहीं,

मंगल कार्य शुरू करवाने, आ गया है वैशाख मास।

बारह महीनों में विशेष पवित्र, होता है वैशाख मास ।।

वैशाख मास में ब्रह्मा ने तिल को जो उत्पन्न किया,

सूर्योदय पर जल-तिल चढ़ाने वाले भक्त को संपन्न किया,

शुक्ल पक्ष द्वितीय तिथि,

जगन्नाथ यात्रा दिन आया बद्रीनाथ,

बांके बिहारी ने भक्तों को प्रसन्न किया,

ॐ माधवाय नमः जप ले प्यारे,

होगा वर्ष पूरा खास।

बारह महीने में विशेष पवित्र,

होता है वैशाख मास।

-गीता अग्रवाल

विष्णु उपासना के लिए अद्भुत होता है वैशाख मास ।।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button