मणिपुर में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं: अधिकारी

इंफाल, मणिपुर सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) और पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है। सरकार ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि राज्य में खाना पकाने की गैस की कमी के दावे भ्रामक हैं।

शुक्रवार देर रात जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इंफाल स्थित ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (आईओसीएल) ने पुष्टि की है कि राज्य में एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

एलपीजी के भंडार की स्थिति से कोई संबंध नहीं

इसमें कहा गया है, ‘‘आईओसीएल ने स्पष्ट किया है कि पिछले कुछ दिनों से एलपीजी वितरण में आई अस्थायी रुकावट अखिल भारतीय स्तर पर ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ (डीएसी) प्रणाली में एक तकनीकी समस्या के कारण थी। यह समस्या अब हल हो चुकी है और इसका राज्य में एलपीजी के भंडार की स्थिति से कोई संबंध नहीं था।’’

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘यह देखा गया है कि कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ता और कुछ लोग राज्य में एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कथित या संभावित कमी के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। ऐसे दावे उपभोक्ताओं और आम जनता को गुमराह कर रहे हैं।’’ विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे घबराएं नहीं और एलपीजी एवं पेट्रोलियम उत्पादों की ‘‘अनावश्यक जमाखोरी’’ न करें।(भाषा) 

यह भी पढ़ेट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 15% तक बढ़ाने का ऐलान

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button