महिलाओं के स्वास्थ्य प्रोफाइलिंग कार्यक्रम में न हो ढिलाई : स्वास्थ्य मंत्री

हैदराबाद, तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राज नरसिम्हा ने अधिकारियों को 8 मार्च से आरंभ हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के स्वास्थ्य प्रोफाइलिंग कार्यक्रम के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने का निर्देश दिया।जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन योजना के अधिकारियों के साथ महिला स्वास्थ्य प्रोफाइलिंग कार्यक्रम की प्रगति और कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक की।

अवसर पर उन्होंने एसईआरपी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गाँवों से महिलाओं को जाँच के लिए अस्पतालों तक लाने और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके घर वापस छोड़ने के लिए वाहन उपलब्ध कराएँ। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आवश्यक संख्या में चिकित्स तथा कर्मचारी उपलब्धता को सुनिश्चित करें, ताकि महिलाओं को अस्पतालों में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और न ही उन्हें लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। इसके अलावा बैठने के लिए कुर्सियाँ, पीने का पानी और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें… एनएचएआई ने दस ट्रक चालकों को ‘विशिष्ट सारथी’ से किया  सम्मानित

विभागों के समन्वय से तय समय में कार्यक्रम लागू

राज नरसिम्हा ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है। इसका उद्देश्य 46 लाख महिलाओं के लिए निवारक स्वास्थ्य और शुरुआती रोग पहचान में सुधार करना है। इसके तहत सभी विभागों के बीच उचित समन्वय स्थापित करते हुए एक निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्य करना चाहिए। यदि सभी तीस प्रकार की क्रीनिंग के दौरान किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाई जाती है, तो उनका तुरंत और बिना किसी देरी के इलाज किया जाना चाहिए।

रक्त के नमूने एकत्र करने से लेकर उन्हें प्रयोगशाला पहुँचाने तक हर चरण में अत्यधिक सतर्कता बरतनी चाहिए और नमूनों को नुकसान से बचाने के लिए कोल्ड चेन प्रोटोकॉल का ठीक से पालन किया जाना चाहिए। प्रयोगशाला में नमूनों का विवरण दर्ज करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के डीएमएचओ और अस्पताल अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर जाकर क्रीनिंग प्रक्रिया की निगरानी करनी चाहिए। यदि कहीं कोई त्रुटि पाई जाए, तो उसे तुरंत उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की सचिव क्रिस्टीना जेड. चोंगथू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त डॉ. संगीता सत्यनारायण, आरोग्यश्री सीईओ उदय कुमार, एसईआरपी की सीईओ दिव्या देवराजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button