प्रति शनिवार हैद्रा फोन-इन कार्यक्रम होगा

हैदराबाद, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सीधी संवाद व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से हैद्रा आयुक्त कार्यालय ने अब प्रति शनिवार फोन-इन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम नागरिक सीधे अपनी शिकायतें और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

हैद्रा द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि नागरिकों की ओर से आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रति शनिवार को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच आयुक्त कार्यालय ने फोन-इन कार्यक्रम के माध्यम से लोग अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं, अवैध निर्माण, अतिक्रमण, जल निकासी, सड़क, नालों, सार्वजनिक सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं।

नागरिक निर्धारित समय में फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे

कार्यक्रम के दौरान नागरिक निर्धारित समय में फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही समस्याओं को नोट करेंगे और समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं होगा, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को भेजा जाएगा।

नंबरों पर संपर्क कर सकते

प्रेस नोट के अनुसार, फोन-इन कार्यक्रम के लिए नागरिक 040-2956 5750 और 040-2956 5759 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। हैद्रा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायत दर्ज कराते समय पूरा विवरण, स्थान की जानकारी और आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध कराने से कार्रवाई और अधिक प्रभावी होगी।

ए.वी. रंगनाथ ने कहा कि यह पहल जनता और प्रशासन के बीच दूरी को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत पर निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मौके पर निरीक्षण भी कराया जाएगा।

यह भी पढ़ेदमरे महाप्रबंधक ने किया नामपल्ली और चेर्लापल्ली स्टेशन का निरीक्षण

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button