पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगी ये जोड़ियां

(ये साल बॉलीवुड के लिए थोड़ा अलग है। इस साल धुरंधर 2 के साथ बॉलीवुड ने शानदार कमाई की है, लेकिन इसी सिलसिले को आगे कायम रखना भी जरूरी है। वहीं बॉलीवुड इस साल कई नई फ्रेश जोड़ियों को पर्दे पर दिखाने वाला है। आइए, जानते हैं इन नई जोड़ियों के बारे में…)

इस साल कुछ कमाल की फिल्में आने वाली हैं। इन फिल्मों का फैंस को इंतजार है और इंतजार का एक कारण ये भी है कि इन फिल्मों में कुछ नई जोड़ियां साथ नजर आने वाली हैं। इन जोड़ियों को पर्दे पर देखने का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। तो चलिये जानते हैं इन नई जोड़ियों के बारे में …

अनन्या पांडे – लक्ष्य लालवानी :

सबसे पहले बात करते हैं अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की। दोनों धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म चांद मेरा दिल में पहली बार साथ पीन शेयर करते नजर आएंगे। ये फिल्म 22 मई को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। इसे देखने के बाद तो फैंस को अब बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

सुहाना खान – अभय वर्मा :

किंग खान शाहरुख की शहजादी यानी सुहाना खान और मुंज्या फेम ऐक्टर अभय वर्मा भी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों एक साथ फिल्म किंग में नजर आएंगे। किंग इस साल 24 दिसबंर को रिलीज होगी।

राशा थडानी – अभय वर्मा :

अभय वर्मा एक और हसीना के साथ भी पीन शेयर करते नजर आएंगे। अभय ऐक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ फिल्म लाइकी-लाइका में दिखाई देंगे। दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस अभी से एक्साइटेड हैं।

दुल्कर सलमान – पूजा हेगड़े :

इस साल बड़े पर्दे पर पूजा हेगड़े और दुल्कर सलमान की जोड़ी भी बनेगी। दोनों रवि नेलाकुडिती के डायरेक्शन में बन रही एक अनटाइटल मिस्ट्री-थ्रिलर लव स्टोरी में साथ नजर आएंगे।

दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन :

दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स हैं और अब दोनों साथ काम भी कर रहे हैं। दोनों एक साथ फिल्म राका में नजर आएंगे। फिल्म को जवान फेम डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं।

पल्लवी- रणबीर कपूर :

इस साल साई पल्लवी और रणबीर कपूर को भी एक साथ देखने का मौका मिलेगा। दोनों ऐक्टर्स नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में राम और सीता के किरदार में दिखाई देंगे। बड़े पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

प्रभास – तृप्ति डिमरी :

सुपरस्टार प्रभास और ऐक्ट्रेस तृप्ति डिमरी संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में एक साथ पहली बार पीन शेयर करेंगे। फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जो फैंस को काफी पसंद आया।

शरवरी वाघ – वेदांग रैना :

मुंज्या फेम ऐक्ट्रेस शरवरी वाघ और जिगरा फेम ऐक्टर वेदांग रैना भी एक साथ नजर आएंगे फिल्म मैं वापस आउंगा में। इस फिल्म को इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं। अब देखना यह है कि ये नई जोड़ियां क्या कमाल करती हैं और बड़े पर्दे पर इनकी केमिस्ट्री क्या रंग लाती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button