जलाल बाबानगर में चोरों ने लाखों की नकदी व आभूषण चुराए
हैदराबाद, अत्तापुर थाना परिधि के अंतर्गत जलाल बाबानगर के एक मकान का ताला तोड़कर रविवार की रात चोरों ने अलमारी में रखे 8 लाख रुपये की नकदी, 8 तोला सोने के आभूषण और कबोड में रखे 7 हजार रुपये चुरा लिए। अत्तापुर पुलिस इंस्पेक्टर के. नागेश्वर राव के अनुसार, जलाल बाबा नगर निवासी पेशे से व्यापारी मो. फेरोज रविवार को अपने परिवार के साथ ईद मनाने के लिए रामपल्ली गया हुआ था। देर रात 12.20 बजे फेरोज अपने रिश्तेदारों के साथ भोजन कर रहा था।
इस दौरान उसने घर में लगाए गए सीसी टीवी कैमरों की जाँच की। जाँच के दौरान उसने पाया कि कुछ लोग उसके घर में घुसकर तोड़-फोड़ कर रहे हैं। उसने तुरन्त अपने दोस्त को फोन कर घर पहुँचने के लिए कहा और उसी समय डायल 100 पर इस घटना की जानकारी दी। पुलिस और दोस्त के फेरोज के घर पहुँचने तक चोर उसके घर पर हाथ साफ कर फरार हो चुके थे।
यह भी पढ़ें… पुराने शहर में हुक्का सेंटर पर छापा, 10 गिरफ्तार
फेरोज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल की क्लूस टीम के जरिए बारिकी से छानबीन करवाई और सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



