एचएमडीए कार्यालय को उड़ाने की धमकी
हैदराबाद, एस.आर. नगर थाना परिधि के अंतर्गत अमीरपेट स्थित एचएमडीए के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
कार्यालय के ई-मेल पर धमकी भरा मैसेज प्राप्त हुआ। इसमें कहा गया कि कार्यालय परिसर में बम लगाए गए हैं, जो कभी भी फट सकते हैं। ई-मेल प्राप्त होते ही एचएमडीए प्रबंधन की ओर से एस.आर. नगर पुलिस को सतर्क किया गया। पुलिस बम खोजी दस्ते और डॉग स्वाड के साथ एचएमडीए कार्यालय पहुँची।
यह भी पढ़ें… केंद्र ने तेलंगाना को अबद्ध अनुदान के रूप में जारी किये 247.94 करोड़ रुपये
परिसर को खाली करवाकर लगभग दो घंटे तक छानबीन की गयी, लेकिन कोई बम नहीं मिला। धमकी फर्जी साबित हुई। पुलिस ई-मेल के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



