महावीर बनने के लिए भगवान से माँगे बुद्धि और विद्या : रमेशजी

हैदराबाद, भगवान से हमें आत्मबल, बुद्धि और विद्या माँगनी चाहिए। इन गुणों को धारण कर हम भी हनुमान या महावीर बन सकते हैं। हमारा लक्ष्य इस स्थिति को प्राप्त करते हुए जीवन जीना होना चाहिए। उक्त उद्गार बंजारा हिल्स स्थित अवर पैलेस में आज आयोजित हनुमान जन्मोत्सव विशेष सत्संग में सद्गुरु रमेशजी ने व्यक्त किए।

रमेशजी ने अतुलित बल, विवेक बुद्धि तथा आत्म-परमात्मा ज्ञानी हनुमानजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हनुमानजी की तरह हर कण में रामजी अर्थात सर्वव्यापी चेतना के दर्शन करेंगे, तो हम भी महावीर बन सकते हैं। हनुमानजी के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशंसा हमारे अहंकार को बढ़ा सकती है और पतन का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें… बोलारम संघ में मनाया गया भगवान महावीर जन्म कल्याणक

प्रतिकूल परिस्थितियों में आत्मकल्याण का संदेश

इसलिए हमें आत्मकल्याण हेतु सदा सतर्क रहना चाहिए। हनुमानजी को मौन ज्ञानी भी कहा जाता है, क्योंकि वह जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक पूरा ज्ञान होने पर भी कभी किसी को ज्ञान नहीं देते थे। कभी अपने ज्ञान का बखान नहीं करते थे और ना ही प्रशंसा पाने की अभिलाषा रखते थे। हमें भी इसका अनुकरण करना चाहिए। रमेशजी ने कहा कि प्रतिकूल स्थितियों में भगवान या गुरु को दोष नहीं देना चाहिए। वरन उसमें अपना कल्याण देखने का प्रयास करें।

जीवन में संकट को संकटमोचन हनुमानजी का आशीर्वाद समझना चाहिए। हमें भगवान से सामर्थ्य, बुद्धि, विद्या तथा बल माँगना चाहिए, ताकि हम जीवन की स्थितियों का सामना कर सकें। किसी कष्ट-तकलीफ से भागने के लिए जब भगवान का नाम लेते हैं, तो हमारा डर और बढ़ता है। भगवान से उसका सामना करने की ताकत माँगनी चाहिए।

गुरु माँ ने भगवान महावीर और हनुमानजी की समानताएँ तथा अंतर बताते हुए उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्वता से पूर्ण हनुमानजी एक साथ दास भाव, सखा भाव और परमात्मा भाव में रहते थे। उसी प्रकार हमें भी जीवन में तीनों स्थितियों को एक साथ लेकर चलना चाहिए। साथ ही उनकी विवेक बुद्धि, भक्ति तथा व्यावहारिकता से ज्ञान लेते हुए उसे आत्मसात करना चाहिए। तभी हमारा मानव जीवन सफल व सार्थक होगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button