टॉस एसएससी व इंटर परीक्षाएँ 20 अप्रैल से
हैदराबाद, तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी (टॉस) द्वारा अप्रैल-मई 2026 में आयोजित होने वाली एसएससी तथा इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया। यह परीक्षाएँ आगामी 20 से 27 अप्रैल तक संचालित की जाएँगी।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, टॉस एसएससी तथा इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षाएँ दो सत्रों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षा शेड्यूल के संदर्भ में विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://www.telanganaopenschool.org से प्राप्त की जा सकती है। लिखित परीक्षाओं के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन 28 अप्रैल से 5 मई तक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… पुलिस महानिदेशक ने किया राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



