टॉस एसएससी व इंटरमीडिएट परीक्षाएँ 20 अप्रैल से
हैदराबाद, तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी (टॉस) द्वारा अप्रैल-मई 2026 सत्र के लिए आयोजित होने वाली एसएससी तथा इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षाओं का आयोजन 20 से 27 अप्रैल तक किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टॉस एसएससी तथा इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा-2026 के तहत लिखित परीक्षाओं को दो सत्रों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2.30 से सायं 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… रेवंत रेड्डी के बयान से रिश्तों में खटास की आशंका
परीक्षा शेड्यूल के संदर्भ में विस्तृत जानकारी टॉस वेबसाइट https://www.telanganaopenschool.org से प्राप्त की जा सकती है। लिखित परीक्षाओं के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन 28 अप्रैल से 5 मई तक किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



