सीएम की इफ्तार पार्टी : एलबी स्टेडिम के पास यातायात में फेरबदल

Ad

हैदराबाद, एल.बी. स्टेडियम में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी के चलते रविवार, 15 मार्च को शाम 5 से रात 10 बजे तक स्टेडियम के आस-पास के सड़कों पर यातायात व्यवस्था में फेरबदल रहेगा। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में संयुक्त यातायात पुलिस आयुक्त डी. जोयल डेविस ने बताया कि फेरबदल के चलते एआर पेट्रोल पम्प जंक्शन से बीजेआर प्रतिमा की ओर जाने वाले वाहनों को एआर पेट्रोल पम्प से नामपल्ली रेलवे स्टेशन भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े : केटीआर ने गैस किल्लत पर हरदीप सिंह को लिखा पत्र

बशीरबाग से एआर पेट्रोल पम्प जाने वाले वाहनों को बीजेआर प्रतिमा से एसबीआई, आबिड्स और नामपल्ली स्टेशन रोड भेजा जाएगा। इसी प्रकार सुजाता स्कूल लेन से खान लतीफ खान भवन की ओर जाने वाले वाहनीय यातायात को सुजाता जंक्शन से नामपल्ली जंक्शन की ओर भेजा जाएगा। आरटीसी बसों को भी इस समयावधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button