उस्ताद भगत सिंह फिल्म के प्री रिलीज के चलते यातायात में फेरबदल
हैदराबाद, फर्स्ट बटालियन यूसुफगुड़ा पुलिस मैदान में रविवार, 15 मार्च को तेलुगु फिल्म अभिनेता पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह के प्री रिलीज कार्यक्रम के चलते दोपहर 3 से रात 10 बजे तक यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया जा रहा है।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में संयुक्त यातायात पुलिस आयुक्त जी. जोयल डेविस ने बताया कि फेरबदल के चलते जुबली हिल्स चेकपोस्ट से कोट्ला विजय भास्कर स्टेडियम की ओर जाने वाले वाहनों को कृष्णा नगर जंक्शन से श्रीनगर कॉलोनी से पंजागुट्टा भेजा जाएगा।
मैत्रीवनम जंक्शन से जुबली हिल्स चेकपोस्ट और माधापुर की ओर जाने वाले वाहनों को यूसुफगुड़ा बस्ती से मोड़कर आरबीआई क्वार्टर्स-कृष्णा नगर जंक्शन-जुबली हिल्स चेकपोस्ट भेजा जाएगा। मैत्रीवनम जंक्शन से बोराबंडा बस स्टॉप की ओर जाने वाले वाहनों को सवेरा फंक्शन हॉल से कृष्णकांत पार्क-जीटीएस टेम्पल-कल्याण नगर-मोती नगर-बोराबंडा बस स्टॉप भेजा जाएगा।
यह भी पढ़े : http://आदित्य धर ने मुझे ‘धुरंधर 2’ में रोल ऑफर किया था: अनिल कपूर
बोराबंडा बस स्टॉप से मैत्रीवनम जंक्शन की ओर जाने वाले वाहनीय यातायात को प्राइम गार्डन कल्याण नगर से मिडलैंड बेकरी-जीटीएस कॉलोनी-कल्याण नगर जंक्शन-उमेशचंद्रा प्रतिमा यूटर्न से आईसीआईसीआई यूटर्न से मैत्रीवनम जंक्सन भेजा जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था जानकम्मा तोटा पार्किंग यूसुफगुड़ा, मेट्रो पार्किंग यूसुफगुड़ा सवेरा फंक्शन हॉल यूसुफगुड़ा और मोहम्मद फंक्शन हॉल यूसुफगुड़ा में की गई है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





