टोंक में दर्दनाक हादसा : एसयूवी की टक्कर से पूर्व सरपंच की मौत
जयपुर, राजस्थान के टोंक जिले में शनिवार को एक एसयूवी एवं मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक पूर्व सरपंच की मौत हो गई। हादसे में शामिल एसयूवी कथित तौर पर कांग्रेस के एक विधायक की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बासनी गणेश जी मंदिर के पास हुआ। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान उमर गाँव के पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा (55) के तौर पर हुई है जो मोटरसाइकिल से देवली की ओर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि अनुसार यह एसयूवी जयपुर से कोटा जा रही थी।
हिंडोली के थानाधिकारी मुकेश कुमार यादव ने कहा, हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -52 पर हुआ और बाबू मोहन मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद लोगों ने शव को राजमार्ग पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया जिससे यातायात रुक गया। बाद में अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने कहा कि आगे की जाँच चल रही है। (भाषा)
यह भी पढे़: दिल्ली: पंजाबी बाग फ्लाईओवर पर हादसे में एक की मौत
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



