भाकृअनुप-नार्म में नए सहायक निदेशकों का प्रशिक्षण प्रारंभ
हैदराबाद, भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी (नार्म) में नये भर्ती सहायक निदेशकों (रा.भा) के लिए बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राजभाषा के क्षेत्र में भाकृअनुप द्वारा नव चयनित राजभाषा अधिकारियों के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है। सर्वप्रथम विवेक पुरवार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (वरि.ग्रेड) भाकृअनुप-नार्म ने नये भर्ती 17 सहभागी सहा. निदेशकों (रा.भा) का स्वागत किया। सहभागियों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्वपरिचय दिया।
संदीप सिंह डुडी, अवर सचिव (प्रशासन) भाकृअनुप ने सहभागियों को कार्यक्रम की रूपरेखा पर विश्लेषणात्मक ब्यौरा प्रस्तुत किया। सुपर्णा दासगुप्ता, निदेशक (तकनकी सेवा एवं रा.भा) ने कार्यक्रम आयोजन पर नार्म को बधाई दी। सीमा चोपड़ा, पूर्व निदेशक (रा.भा) भाकृअनुप में उनकी तैनाती पर खुशी व्यक्त कर भाषा के कार्य को महोन्नत बताया। वामपद शर्मा, निदेशक (प्रशासन), भाकृअनुप ने एक माह के इस व्यावहारिक प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया, जिससे उनको तैनाती के बाद कार्य करने में अत्यंत सुविधा होगी।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
डॉ. जे. रेणुका, संयुक्त निदेशक (रा.भा) व प्रशिक्षण समन्वयक ने परिषद के महानिदेशक डॉ.एम.एल. जाट एवं नार्म के निदेशक डॉ. गोपाल लाल को आयोजन के मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



