ट्रांसजेंडर से संबंधित विधेयक पारित, अधिकारों को लेकर बड़ा कदम

नई दिल्ली, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने मंगलवार को विपक्ष की आशंकाओं को खारिज करते हुए लोकसभा में कहा कि ट्रांसजेंडर लोगों से संबंधित प्रस्तावित कानून उनके अधिकारों को पूरी तरह से सुरक्षित रखेगा और समुदाय को कानूनी मान्यता मिलती रहेगी।
मंत्री ने लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक- 2026 पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि मौजूदा विधेयक समुदाय के अधिकारों को सुरक्षित रखने का एक पुख्ता आश्वासन है। निर्दलीय सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सहित कुछ सदस्यों के संशोधनों को खारिज करते हुए विधेयक को सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।
मंत्री ने विधेयक के कुछ प्रावधानों को लेकर विपक्षी सदस्यों द्वारा जताई गई आशंकाओं और आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि मैं आश्वस्त करना चाहता हूँ कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को कानूनी मान्यता मिलती रहेगी और उनके अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। (भाषा)
यह भी पढ़े– राइटर श्रीनिवास हत्याकांड में 4 गिरफ्तार, 5 लाख रुपये की दी गई थी सुपारी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



