एच-सीआईटीआई प्रॉजेक्ट के चलते एकतरफा यातायात का ट्रायल
हैदराबाद, बंजारा हिल्स और जुबली हिल्स में एच-सीआईटीआई प्रॉजेक्ट के चलते आगामी रविवार, 5 अप्रैल को एकतरफा यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रायल किया जाएगा।
यहाँ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संयुक्त यातायात पुलिस आयुक्त डी. जोयल डेविस ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के चलते बंजारा हिल्स और जुबली हिल्स के बीच स्टील फ्लाई ओवर और अंडर पास का निर्माण किया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए आगामी 5 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के दौरान एकतरफा यातायात ट्रायल अमल में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल के तहत एनएफसीएल से एसएनटी, सागर सोसाइटी, केबीआर पार्क प्रवेश और जुबली हिल्स चेक पोस्ट, रोड नं. 36, रोड नं. 45 और दुर्गम चेरुवु केबल ब्रिज की ओर जाने वाले वाहनों को एनटीआर भवन से मोड़कर बसव तारकम कैंसर अस्पताल, अग्रसेन आईलैंड और ओमेगा अस्पताल की ओर भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें… केरल में रेवंत रेड्डी ने किया झूठा प्रचार : भाकपा
इसी प्रकार यूसुफगुड़ा और श्रीनगर कॉलोनी से जुबली हिल्स और माधापुर जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को इंदिरा नगर गड्डा रोड (रोड नं. 5) से वेंकटगिरी जंक्शन से वाया रोड नं. 10 और अलकजार से रोड नं 36 व रोड नं. 45 भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कहीं पर भी यू-टर्न की व्यवस्था नहीं रहेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



