काल बनी तंगी – पुत्र के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, बाद में दोनों ने लगा ली फाँसी

हैदराबाद, अम्बरपेट थाना परिधि में आर्थिक तंगी ने एक परिवार को लील लिया। वित्तीय संकट से जूझ रहे व्यापारी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर की दी। इसके बाद पिता-पुत्र ने फाँसी लगा ली। इस हृदय विदारक घटना के चलते बापू नगर कॉलोनी, अम्बरपेट में शोक की लहर छा गयी। पुलिस उपायुक्त के. रक्षिता कृष्णमूर्ति ने घटनास्थल का दौरा किया और कारणों को लेकर लोगों से बातचीत की।

उस्मानिया अस्पताल के फोरेंसिक डॉक्टर श्रीकांत के अनुसार, व्यापारी की पत्नी की मौत दम घुटने से हुई। संभवत पति और पुत्र ने मुँह दबाकर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद स्वयं फाँसी लगा ली। पुलिस के अनुसार, बापू नगर कॉलोनी, अम्बरपेट निवासी के राम राजू (55) होटल व्यापारी के रूप में कार्यरत था। राम राजू ने हैदराबाद के अलावा बेंगलुरू और पुणे में भी कई होटलों का संचालन कर चुका है।

हैदराबाद में उसके कुछ होटल संचालित हैं। बताया जा रहा है कि काफी समय से राम राजू आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। वह कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी परेशान था। मंगलवार को तड़के तीन बजे राम राजू के पुत्र के. शशांक राजू (24) ने एक सुसाइड नोट लिखा। इसके बाद राम राजू ने अपने दोस्त रवि के फोन पर परिवार के साथ आत्महत्या करने का मैसेज भेजा। मैसेज देखने के बाद रवि बापू नगर में राम राजू के घर आया।

यह भी पढ़ें… विवाह के नाम पर धोखाधड़ी-ब्लैकमेल से सतर्क रहे युवतियाँ

बंद घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने किया अंदर प्रवेश

घर का मुख्य दरवाजा भीतर से बंद देखकर अनिष्ट की आशंका के चलते उसने अम्बरपेट पुलिस के सूचना दी। घर का दरवाजा तोड़ कर भीतर दाखिल होने पर पुलिस ने हॉल में सीलिंग फैन से राम राजू और उसके पुत्र शशांक को फाँसी पर लटकता पाया। वहीं कमरे में राम राजू की पत्नी के. माधवी (50) का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू और सुसाइड नोट बरामद किया।

पुलिस क्लूज टीम के जरिए घटनास्थल की बारीकी से छानबीन करवाई गयी। छानबीन के अनुसार, तीनों ने पहले अपनी हाथों की नसें काट कर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाये। तब पिता-पुत्र ने माधवी की हत्या कर की और इसके बाद स्वयं फाँसी लगा ली। प्राथमिक जाँच-पड़ताल के अनुसार, आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है, लेकिन राम राजू के तीन भाईयों का कहना है कि राम राजू और उसके परिवार के नाम पर काफी परिसंपत्तियां हैं और उसे होटल व्यापार का अच्छा खासा अनुभव था। उन्होंने बताया कि गत रविवार को राम राजू ने अपने भतीजे की सगाई कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था।

उस समय ऐसा नहीं लग रहा था कि राम राजू और उसका परिवार आर्थिक तंगी के कारण परेशान है। पुलिस कोमपल्ली निवासी राम राजू की पुत्री की शिकायत पर संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस उपायुक्त के. रक्षिता कृष्ण मूर्ति ने बताया कि हर दृष्टिकोण से छानबीन की जा रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक जाँच के अनुसार आर्थिक तंगी के कारण हत्या व आत्महत्या करने की संभावना है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button