ट्रंप बोले – ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा, तेहरान ने सीज़फायर ठुकराया
नई दिल्ली। ईरान में युद्ध खत्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की टिप्पणी का जवाब देते हुए तेहरान ने कहा है कि युद्ध कब खत्म करना है, ये वह तय करेगा। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जोर देकर कहा कि इस इलाके के समीकरण और भविष्य की स्थिति अब तेहरान की सेनाओं के हाथ में है। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान में लड़ाई जल्द खत्म हो जाएगी।
ईरान ने क्या कहा?
आईआरजीसी ने कहा, “हम ही युद्ध का अंत तय करेंगे। इस इलाके के समीकरण और भविष्य की स्थिति अब हमारी सेना के हाथों में है, अमेरिकी सेना युद्ध खत्म नहीं करेगी।”
ट्रंप ने क्या कहा था?
ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध कम समय का हो सकता है, लेकिन उन्होंने इस बात की ओर भी इशारा किया है कि अगर इस्लामिक रिपब्लिक ग्लोबल तेल सप्लाई में रुकावट डालता है तो लड़ाई बढ़ सकती है। ट्रंप ने मियामी के पास अपने गोल्फ क्लब में रिपब्लिकन सांसदों से कहा, “हमने कुछ बुराइयों से छुटकारा पाने के लिए मिडिल ईस्ट का एक छोटा सा भ्रमण किया। और मुझे लगता है कि आप देखेंगे कि यह एक छोटा सा भ्रमण होगा।”
इसके कुछ घंटों बाद ही अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “अगर ईरान ऐसा कुछ करता है जिससे होर्मुज स्ट्रेट में तेल का फ्लो रुक जाता है तो अमेरिका उन पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज्यादा जोरदार हमला करेगा।”
ट्रंप ने ईरान को दे दी लास्ट वार्निंग
अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का आज 11वां दिन है। दोनों ओर से हमले जारी हैं। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को बंद करने की धमकी दी है। ईरान ने कहा कि हम एक लीटर तेल इस रास्ते दुश्मन को लेकर नहीं जाने देंगे। इस पर अब डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी आया है।
20 गुना ज्यादा जोरदार हमला करेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि अगर ईरान कुछ ऐसा करता है जिससे होर्मुज स्ट्रेट में तेल का फ्लो रुक जाता है, तो अमेरिका उन पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज्यादा जोरदार हमला करेगा। उन्होंने इस चेतावनी के साथ ईरानी इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट करने की धमकी भी दी। इस हमले के बाद ईरान के लिए एक देश के तौर पर फिर से बनना लगभग नामुमकिन हो जाएगा, लेकिन मुझे उम्मीद है और मैं प्रार्थना करता हूं कि ऐसा न हो।(भाषा)
यह भी पढ़े– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेश की मिशन मोड शासन की रूपरेखा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



