लकड़ी के चूल्हे की ओर मुड़े भोजनालय

Ad

हैदराबाद, व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण हैदराबाद कई हॉस्टल और रेस्टोरेंट को लकड़ी के चूल्हे इस्तेमाल करने लगे हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि शनिवार सुबह शहर के कुछ हिस्सों में धुएँ की हल्की परत छा गई। यानि एलपीजी की कमी से शहर में प्रदूषण बढ़ने लगा है। बताया जाता है अपना व्यापार चलाने के लिए कई जगहों पर सुबह 6.30 बजे से ही बड़े बर्तनों और कई लकड़ी के चूल्हों का इस्तेमाल करके खाना बनाना शुरू हो गया था।

तेलंगाना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि हवा में मौजूद महीन कणों (पीएम 2.5) का स्तर थोड़ा बढ़ गया है। मॉनिटरिंग स्टेशनों पर रीडिंग न्यूनतम स्तर से बढ़कर औसत स्तर पर पहुँच गई है। रीडिंग में रामचंद्रपुरम में 57, न्यू मलकपेट में 60, नचाराम में 62, कोमपल्ली नगर पालिका कार्यालय के पास 46, कोकापेट में 61, आईआईटी हैदराबाद में 60, आईडीए पाशामैलारम में 87, कापरा में लगभग 60 और हैदराबाद विश्वविद्यालय में सबसे कम 36 रीडिंग दर्ज की गई। ज़्यादातर स्टेशनों पर एक्यूआई का स्तर 60 से 88 के बीच रहा, जिसे संतोषजनक श्रेणी में रखा गया है।

गैस की कमी से क्लाउड किचन और स्ट्रीट फूड विक्रेता परेशान

आईटी कॉरिडोर से सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें इमारतों और एक कॉर्पोरेट अस्पताल के पास धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा था। कुछ रेस्टोरेंट ने पोस्ट किया कि उन्होंने अपना मेन्यू छोटा कर दिया है और लोकप्रिय व्यंजनों को पकाने के लिए लकड़ी के चूल्हों पर निर्भर हो गए हैं। एक मालिक ने लिखा कि लकड़ी के चूल्हे पर बना खाना स्वादिष्ट होता है, लेकिन खाना बनाते समय रसोइयों को तेज़ गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े : हैदराबाद में इंडक्शन स्टोव की माँग बढ़ी

इस बीच, कई क्लाउड किचन और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं ने बताया कि इमारत के मालिक उन्हें लकड़ी के चूल्हे इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं दे रहे हैं। कुमारी आंटी, जो सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हुई हैं, ने बताया कि उन्हें लकड़ी के चूल्हे इस्तेमाल करने से रोक दिया गया है और अब वह लोगों द्वारा दिए गए अतिरिक्त गैस सिलेंडरों पर निर्भर हैं। उप्पल की एक क्लाउड किचन संचालक अरुणा ने बताया कि अपने किराए के अपार्टमेंट में लगी पाबंदियों के कारण उन्हें अपने मेन्यू से कुछ व्यंजन हटाने पड़े हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button