मुज़फ्फरनगर में गैरकानूनी धर्म परिवर्तन के आरोप में दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उप्र), मुजफ्फरनगर जिले के कसोली गांव में दो व्यक्तियों का गैरकानूनी धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी रविशंकर के अनुसार, आरोपियों की पहचान सूफियान और शादाब के रूप में की गयी है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें रविवार शाम को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े : जयपुर : सुशीलपुरा इलाके में संदिग्ध दूषित पेयजल से सैकड़ों लोग बीमार

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सुरेश पाल सिंह द्वारा दर्ज करायी गयी एक शिकायत पर की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि पांच अप्रैल को कसोली गांव में वित्तीय सहायता की पेशकश के बहाने प्रार्थना नामक एक महिला और उसके भतीजे रमन का धर्म परिवर्तन कराया गया था। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button