टू ब्रदर्स ऑर्गेनिक फार्म्स का हैदराबाद में विस्तार, रत्नदीप स्टोर्स पर लॉन्च
हैदराबाद, टू ब्रदर्स ऑर्गेनिक फार्म्स ने अपने रिटेल विस्तार के तहत हैदराबाद में आधिकारिक तौर पर अपने उत्पाद लॉन्च किए। यह विशेष लॉन्च इवेंट 28 मार्च 2026 को के बंजारा हिल्स स्थित स्टोर में आयोजित किया गया। इस मौके पर एक्ट्रेस सिरी हनुमंथु की मौजूदगी ने प्रोग्राम को खास बना दिया। वहीं, कंपनी के सह-संस्थापक अजिंक्य हांगे ने एजेंटों से बातचीत कर ब्रांड की ‘फार्म-टू-फूड’ सोच को साझा किया।
लॉन्च इवेंट में उपभोक्ताओं को ब्रांड के लोकप्रिय उत्पादों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। खास तौर पर A2 कल्चर्ड घी के साथ परोसे गए पॉपकॉर्न ने लोगों का ध्यान खींचा। प्रदर्शित उत्पादों में A2 गिर गाय का घी, खापली (एमर) गेहूं का आटा, कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल और केमिकल-फ्री गुड़ शामिल रहे, जो अपनी शुद्धता और पारंपरिक प्रक्रिया के लिए जाने जाते हैं।

किसानों द्वारा स्थापित इस ब्रांड का उद्देश्य खाद्य प्रणाली को बेहतर बनाना है, जिसमें उपभोक्ताओं को सीधे उनके भोजन के स्रोत से जोड़ना शामिल है। यह ब्रांड देशी बीजों, पुनर्योजी खेती (Regenerative Agriculture) और पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने पर जोर देता है।

सह-संस्थापक सत्यजीत हांगेने कहा कि उनका लक्ष्य पारंपरिक खाद्य उत्पादों और शुद्धता को फिर से लोगों तक पहुंचाना है। वहीं, अजिक्य हांगे ने उपभोक्ताओं के साथ सीधे जुड़ने को ब्रांड की यात्रा का अहम हिस्सा बताया। इस लॉन्च के साथ अब टू ब्रदर्स ऑर्गेनिक फार्म्स के उत्पाद हैदराबाद के सभी रत्नदीप स्टोर्स और बेंगलुरु के चुनिंदा स्टोर्स पर उपलब्ध हो गए हैं, जिससे जागरूक उपभोक्ताओं के लिए स्वच्छ और पारंपरिक खाद्य विकल्प और भी सुलभ हो गए हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



