सीसीएस के दो सब-इंस्पेक्टर एसीबी की गिरफ्त में
हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के मामले में मल्काजगिरी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के दो सब-इंस्पेक्टरों को गिरफ्त में ले लिया। एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आर्म्ड रिजर्व सब-इंस्पेक्टर प्रमोद गौड़, जटावत बाबू नायक को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि आरोपी अधिकारियों ने साइबर क्राइम से संबंधित मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय बीएनएसएस की धारा 35 के तहत नोटिस जारी करने के बदले में 1 लाख रुपयों की मांग की।
सोमवार सुबह बाबू नायक को एल.बी.नगर के पास रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में उसने प्रमोद गौड़ के नाम का भी खुलासा किया। इसके बाद गौड़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों एआर इंस्पेक्टरों को आगे की कार्रवाई के तहत नामपल्ली स्थित एसीबी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसीबी द्वारा सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी से संबंधित शिकायतें हेल्पलाइन नंबर 1064 पर करने की अपील की गई।
यह भी पढ़ें… रेस्तराँओं ने छिपाई 408 करोड़ रुपये की बिक्री, हैदराबाद का बड़ा हिस्सा होने का अनुमान
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



