बीआईएस, हैदराबाद का दो दिवसीय कैप्सूल कोर्स संपन्न

हैदराबाद, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), हैदराबाद शाखा कार्यालय द्वारा ‘आईएस 374:2019- विद्युत सीलिंग प्रकार पंखे एवं रेगुलेटर हेतु विनिर्देश (चौथा संशोधन)’ विषय पर निर्माताओं/लाइसेंसधारकों/आवेदकों के गुणवत्ता नियंत्रण कर्मियों के लिए दो दिवसीय कैप्सूल कोर्स का आयोजन किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईएस 374 के लाइसेंसधारक/आवेदक विनिर्माण इकाइयों के गुणवत्ता नियंत्रण कर्मियों के साथ विभिन्न इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम दिवस प्रतिभागियों को वीआईएमटीए लैब्स, जीनोम वैली का औद्योगिक भ्रमण कराया गया, जहाँ विशेषज्ञों द्वारा संबंधित भारतीय मानक के अंतर्गत विभिन्न परीक्षण विधियों का प्रत्यक्ष एवं व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

प्रतिभागियों ने विद्युत सीलिंग पंखों एवं रेगुलेटर से संबंधित परीक्षणों को समझा तथा विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन कर मानकों, परीक्षण प्रक्रियाओं एवं गुणवत्ता आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। दूसरे दिन बीआईएस हैदराबाद शाखा कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में बीआईएस अधिकारियों द्वारा विस्तृत तकनीकी प्रस्तुतियाँ दी गईं।

सत्रों में आईएस 374:2019 के प्रावधानों, परीक्षण विधियों, चिह्नांकन आवश्यकताओं, प्रमाणन प्रक्रिया एवं गुणवत्ता नियंत्रण उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button