हैदराबाद में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5.1 किलो बरामद

हैदराबाद, गोलकोंडा जोन की टास्क फोर्स पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5.1 किलो गांजा और एक सेलफोन समेत 2.6 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अतिरिक्त टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त अंदे श्रीनिवास राव ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर टास्क फोर्स पुलिस इंस्पेक्टर सी.एच. रामय्या ने गुडीमल्कापुर थाना परिधि में छापा मारकर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान अमलापुर, टप्पाचबूतरा निवासी पेशे से कार चालक हजारी दिनेश सिंह उर्फ टिंकू सिंह (31) और शिवलाल नगर, कुमारवाड़ी, धूलपेट निवासी ऑटो चालक शंकर सिंह (43) के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी दोस्त है और दोनों को इसके पूर्व गोशामहल, मंगलहाट, टप्पा चबूतरा, याचारम और हुमायूँनगर पुलिस गांजा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें… सोना खरीदने का झांसा देकर गोल्ड बिस्कुट लेकर भागने वाला अरेस्ट

शंकर सिंह को इसी प्रकार के मामले में इसके पूर्व अफजलगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि दिनेश सिंह नांदेड़ निवासी अशरफ उर्फ अश्वाक के पास से गांजा खरीदकर इसे 10 ग्राम के छोटे पैकेट बनाकर 200 रुपये प्रति किलो की दर से बाच रहा था। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button