उस्मानिया विश्वविद्यालय के दो अधिकारी एसीबी की गिरफ्त में

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने उस्मानिया विश्वविद्यालय पे बिल सेक्शन के वरिष्ठ सहायक व कनिष्ठ सहायक को रिश्वतखोरी के मामले में जाल में फंसा लिया।

एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पे बिल सेक्शन के वरिष्ठ सहायक अरविंद तथा कनिष्ठ सहायक के. रमेश को शिकायतकर्ता की मां की पेंशन से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के मामले में 13 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकारते हुए जाल में फंसाया गया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले रमेश को जाल में फंसाया। उससे पूछताछ के बाद अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को आगे की कार्रवाई के तहत नामपल्ली स्थित एसीबी कोर्ट में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : ड्रग्स और गांजे के साथ चार युवक धरे गए

एएसआई रिश्वतखोरी के मामले में अंदर

एक अन्य मामले में एसीबी ने मल्काजगिरी पुलिस आयुक्तालय के चैतन्यपुरी पुलिस स्टेशन में कार्यरत सहायक सब-इंस्पेक्टर पी. बालय्या को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया।

एसीबी ने रिश्वतखोरी में अधिकारियों को गिरफ्तार किया

एसीबी द्वारा बताया गया है कि बालय्या ने शिकायतकर्ता पर दर्ज मामले की धाराओं को बदलते हुए लोक अदालत में निपटारा करवाने के एवज में 15 हजार रुपयों की मांग की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी में जाल बिछाकर एएसआई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नामपल्ली स्थित एसीबी कोर्ट में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button