हशीश ऑयल के साथ तस्कर समेत दो गिरफ़्त में
हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त की ख़ैरताबाद ज़ोन टास्क फोर्स पुलिस ने हशीश ऑयल की तस्करी के मामले में तस्कर समेत दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया। टास्क फोर्स के अतिरिक्त उपायुक्त आंदे श्रीनिवास राव ने बताया कि मूल रूप से गुंटूर तथा यापराल के तस्कर डी. जे. रत्न प्रदीप (34) व मुशीराबाद के पास रहने वाले कोटा विजय कुमार (46) को 367 ग्राम हशीश ऑयल के साथ गिरफ़्तार किया गया। उन्होंने बताया कि रत्न प्रदीप पेशेवर ड्रग तस्कर है।
वह 53 छोटे प्लास्टिक डिब्बों में हशीश ऑयल की सप्लाई करने के लिए मुशीराबाद पहुंचा था। पूछताछ में प्रदीप ने गुंटूर के शेख महबूब बाशा के साथ मिलकर विशाखापटणम के तिरुपति उर्फ छत्रपति से 50 हजार रुपये लीटर हशीश ऑयल खरीदने का भी खुलासा किया। प्रदीप से हशीश ऑयल खरीदने के बाद विजय 5 ग्राम हशीश ऑयल 2 हजार रुपये में बेच रहा था। प्रदीप वर्ष 2022 में इस तरह के मामले में गुंटूर पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। आरोपियों को ज़ब्त सामग्री समेत आगे की कार्रवाई के लिए मुशीराबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : प्रतिबंधित कफ सिरप की 25 बोतलें जब्त
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



