जेएनयू की कुलपति के खिलाफ दो छात्रों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

नयी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक अन्य छात्र ने दावा किया है कि उन्होंने वसंत कुंज (उत्तर) थाने में जेएनयू की कुलपति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने इस साल फरवरी में दलित समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी।

जेएनयू प्रशासन और पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दिल्ली विश्वविद्यालय के रोविन सिंह ने 22 मार्च को वसंत कुंज (उत्तर) थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) को दी गई अपनी शिकायत में खुद को अनुसूचित जाति का छात्र बताया और कहा कि कुलपति की टिप्पणियों ने उन्हें गहरा सदमा, पीड़ा और दुख पहुंचाया है। कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए छात्र ने पुलिस से भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया। उन्होंने परिसर में दलित और हाशिए के अन्य छात्रों के लिए सुरक्षा की तथा निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का आह्वान किया।

यह भी पढ़े: मिलावटी दही बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई, ढाई हज़ार किलो दही ज़ब्त

दूसरी शिकायत 23 मार्च को जेएनयू के एक छात्र (जो नहीं चाहता कि उसका नाम बताया जाए) द्वारा दर्ज कराई गई थी। छात्र ने आरोप लगाया, दलित समुदाय के खिलाफ उनके बयान जातिगत अत्याचार के समान हैं और उन्होंने मुझे दलित समुदाय से संबंधित होने के कारण भेदभाव का शिकार होने के खतरे में डाल दिया है। उसने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button