देवरिया में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

देवरिया (उप्र), देवरिया जिले में एक कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुआनी-सोनू घाट मार्ग पर उस वक्त हुई जब टोला जेठहंसी के निवासी अतुल पांडेय उर्फ प्रिंस पांडेय (28) और खुखुंदू निवासी आकाश पाल (19) एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे तभी उनकी क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़े : दिल्ली : होली पर हुई झड़प में 26 वर्षीय युवक की मौत

उसने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बरियारपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि अतुल पांडेय बैकुंठपुर में कपड़ों का कारोबार करता था जबकि आकाश पाल उसकी दुकान में कर्मचारी के रूप में काम करता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button