शाबाद में दोपहिया एवं ट्रक की भिड़ंत में 2 नौजवानों की मौत, 1 गंभीर

हैदराबाद, साइबराबाद के शाबाद पुलिस थानांतर्गत तेज रफ्तार ट्रक एवं दोपहिया की भिड़ंत में दो नौजवानों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हैदराबाद का अजय (19), उदय किरण (20) और आजम आज सुबह दोपहिया पर शाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नागरगुड़ा एक्स रोड्स पर तेज रफ्तार ट्रक ने दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में अजय व किरण ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका दोस्त आजम गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें… जुबली हिल्स में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स कार का कहर, कई घायल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए घायल युवक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामला दर्ज करते हुए घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button