एससीआर रेलवे ऑफिसर्स क्लब में मनाया गया उगादि समारोह
हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के सिकंदराबाद स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में उगादि समारोह का आयोजन किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में, अपर महाप्रबंधक सत्य प्रकाश, विभिन्न विभागों के प्रमुख सदस्य, अधिकारी और उनके परिवारजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में सांस्वफढतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। साथ ही पंचांग श्रवण किया गया।
यह भी पढ़ें… बजट आँकड़ों का खेल : भाजपा
अवसर पर एससीआर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव, एससीआर के प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर व रेलवे ऑफिसर्स क्लब के अध्यक्ष पी.वी. मुरलीकृष्ण, एससीआर के हैदराबाद मंडल अपर मंडल रेल प्रबंधक और रेलवे ऑफिसर्स क्लब के सचिव डी.एस. रामा राव, सिकंदराबाद मंडल रेल प्रबंधक आर. गोपालकृष्णन, एससीआर के हैदराबाद मंडल रेल प्रबंधक एस.के. वर्मा व अन्य की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





