तेलंगाना लोक भवन में मनाया गया उगादि उत्सव
हैदराबाद, तेलंगाना लोक भवन में उगादि के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने उगादी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया साल सभी के लिए सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य तथा खुशियों से परिपूर्ण हो। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि उगादी का अर्थ एक नया युग है। यह पराभव नाम वर्ष है। पराभव का अर्थ अपने अहंकार और बुरे विचारों पर विजय प्राप्त करते हुए सफलता की नींव रखना है।

विश्वास है कि यह नव वर्ष हम सभी के लिए प्रगति का वर्ष सिद्ध होगा। बीते अनुभवों से सीखते हुए हमें अपने लक्ष्यों की ओर अधिक प्रतिबद्धता और सेवाभाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि कामना है कि हमारा तेलंगाना राज्य और देश सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हों। राज्यपाल ने अपने संबोधन में उगादी को तेलुगु संस्कृति का प्रतीक और विश्व भर में तेलुगु भाषी समुदायों के बीच एकता को बढ़ावा देने वाला त्योहार बताया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद की सड़कों पर उतारी जाएँगी 2800 इलेक्ट्रिक बसें : पोन्नम प्रभाकर
उगादि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा दी गईं। अवसर पर राज्य के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का, मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव, राज्य की प्रथम महिला जानकी शुक्ला, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपारेश कुमार सिंह, विधान परिषद अध्यक्ष गुथा सुखेंदर रेड्डी, सूचना प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार मंत्री डी. श्रीधर बाबू, परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरूद्दीन, प्रदेश भाजपा तेलंगाना राज्य अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव, पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी, राज्यपाल के विशेष मुख्य सचिव एम. दाना किशोर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





