यूक्रेन ने पश्चिम एशिया में ‘शाहेद’ ड्रोन मार गिराये : जेलेंस्की
कीव, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ईरानी हथियारों के इस्तेमाल और उसके जवाब में की जा रही रणनीतिक कार्रवाइयों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना ने न केवल देश के भीतर बल्कि पश्चिम एशिया के कई क्षेत्रों में भी ईरानी ‘शाहेद’ ड्रोनों को निशाना बनाया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि ईरान युद्ध के दौरान यूक्रेनी सेना ने पश्चिम एशिया के कई देशों में ईरानी डिजाइन वाले ‘शाहेद’ ड्रोनों को मार गिराया। जेलेंस्की ने कहा कि ये अभियान एक व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं, जिसके तहत यूक्रेन अपने सहयोगी देशों को उन हथियारों से निपटने में मदद कर रहा है जिनका इस्तेमाल रूस उसके खिलाफ कर रहा है।
यह भी पढ़े : नाटो पर ट्रंप का फिर हमला, कहा : जरूरत के वक्त साथ नहीं दिया
राष्ट्रपति ने इन अभियानों की पहली बार सार्वजनिक रूप से पुष्टि बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में की, जिसे शुक्रवार तक सार्वजनिक नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी बलों ने देश में विकसित और युद्ध में परखे गए इंटरसेप्टर ड्रोन का उपयोग करते हुए विदेशों में सक्रिय अभियानों में भाग लिया। (एपी)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



