टीएनजीओस की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन
हैदराबाद, तेलंगाना नॉन गजिटेड अधिकारी संघ (टीएनजीओस) की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।
टीएनजीओस कार्यालय में आयोजित चुनाव के दौरान मारम जगदीश्वर को प्रदेश अध्यक्ष और डॉ. एस.एम. हुसैनी मुजीब को महासचिव सर्वसम्मति से चुना गया। इसी प्रकार सहायक अध्यक्ष के रूप में कस्तूरी वेंकटेश्वरुलू, मुत्याला सत्यनारायण गौड़ निर्वाचित हुए।
यह भी पढ़ें… कई स्थानों पर बंद रहीं चिकन की दुकानें, दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन
कोषाधिकारी के रूप में उमा देवी निर्वाचित हुईं। केंद्रीय कार्यकारिणी में लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से चुने गए इन पदाधिकारियों का हैदराबाद ज़िला अध्यक्ष विक्रम कुमार के नेतृत्व में सम्मान किया गया। इस अवसर पर हैदराबाद ज़िला सचिव कोराडी श्रीनिवास, सहायक अध्यक्ष के.आर. राजकुमार, कोषाध्यक्ष बालराजू, खालिद अहमद, शंकर, गीता, वैदिका शास्त्री, मुकीम खुरैशी, श्रीधर आदि उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



