उप्र : बलिया में महिला से बलात्कार के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

बलिया (उप्र), बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी की पहचान 36 वर्षीय पंकज ठाकुर के रूप में की गई है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहित महिला नौ मार्च की शाम को शौच करने के लिए खेत गई थी जहां उसी के गांव के रहने वाले ठाकुर ने उससे कथित रूप से बलात्कार किया।

यह भी पढे़: मारपीट में घायल युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को कथित रूप से धमकी दी कि यदि उसने घटना की शिकायत की तो वह अपने दोस्तों को बुलाएगा और वे भी उसका यौन उत्पीड़न करेंगे। पुलिस ने बताया कि आरोपी 10 मार्च को महिला के घर गया और उसने उसके ससुर को भी कथित तौर पर धमकी दी कि अगर परिवार ने पुलिस से संपर्क किया तो वह उन्हें गोली मार देगा। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button