उप्र : भदोही में सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

भदोही (उप्र), भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में कालीन निर्यात कंपनी के दो कर्मचारियों पर अपने सहकर्मी के घर में घुसकर उसकी पत्नी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि शहर के कोतवाली क्षेत्र का निवासी एक कर्मचारी कार्यस्थल के पास अपनी 32 वर्षीय पत्नी के साथ एक किराये के कमरे में रहता है।

पुलिस ने बताया कि 25 मार्च को वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था और उसकी पत्नी घर पर अकेली थी।त्यागी ने बताया कि उस व्यक्ति के सहकर्मी चित्रकूट निवासी हीरा लाल (32) और झारखंड निवासी विवेकानंद सिंह (35) महिला को अकेला पाकर कमरे में घुस गए और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े : केरल : सीएम पिनराई ने 700 करोड़ घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का खुलासा 29 मार्च की शाम हुआ, जब महिला का पति घर लौटा और महिला ने उसे आपबीती बताई। इसके बाद दंपति ने थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि महिला की चिकित्सकीय जांच सोमवार को कराई जाएगी, जिसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और उसी दिन कंपनी के परिसर से भाग गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button