उप्र : तेज रफ्तार कार की टक्कर से मजदूर की मौत, एक अन्य घायल

इटावा (उप्र), इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र में सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर मशीन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे मशीन पर बैठे एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भरथना थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि भरथना-बकेवर मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय के निकट शुक्रवार शाम कुछ मजदूर अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान एक मजदूर मिक्सर मशीन पर बैठा था तभी एक तेज रफ्तार कार ने मिक्सर मशीन को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े : उप्र : गोंडा में टेंपो और इनोवा कार के बीच टक्कर, 17 यात्री घायल

विक्रम सिंह ने बताया कि टक्कर लगने से मिक्सर मशीन पर बैठे मजदूर लुधयानी निवासी हरवंश सिंह (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर साबिर (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button