उप्र: खेत में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
अमेठी, उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक खेत से सोमवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे डेंगूर गांव की रहने वाली रेखा (26) के रूप में रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि रेखा का शव गांव के निकट गेहूं के एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस के मुताबिक, रेखा के दो बच्चे हैं और वह होली से पहले गांव में अपने मायके आई हुई थी।
यह भी पढ़े : दिल्ली पुलिस ने किया लूट व गोलीबारी के मामलों में वांछित युवक को गिरफ्तार
अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





