अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडल शांति समझौते के बिना पाकिस्तान से रवाना

अमेरिका, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल और संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलिबाफ के नेतृत्व वाले ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के साथ शनिवार को इस बात पर चर्चा की कि सीजफायर को कैसे आगे बढ़ाया जाए. दो हफ्तों का यह सीजफायर लेबनान में इजरायली हमलों के कारण खतरे में हैI
अब तक क्या-क्या हुआ?
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉप और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर शामिल हैं. वहीं, ईरान की ओर से संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलिबा, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और सीनियर डिप्लोमैट अली बाघेरी कानी शामिल हैंI
बातचीत दोपहर 1 बजे इस्लामबाद के सेरेना होटल में ईरानी नेताओं ने बातचीत शुरू की थी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत से पहले ईरानी नेताओं ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी यह चर्चा 15 घंटे से भी ज्यादा चली और रविवार तड़के लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर खत्म हुईI
अमेरिका और ईरान के बीच ये बातचीत इस्लामाबाद के सेरेना होटल में हो रही है. पाकिस्तान इसमें मध्यस्थता कर रहा है. अमेरिकी और ईरानी नेता अलग-अलग कमरे में बैठे हैं और पाकिस्तान एक-दूसरे तक मैसेज भेज रहा है.
ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को दिनभर चली बातचीत के बाद दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने दिनभर बनी सहमति को लिखित रूप में दर्ज किया और एक-दूसरे से दस्तावेज साझा किएI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘वे कई घंटों से मिल रहे हैं. हम देखेंगे कि क्या होता है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. जीत हमारी ही होगी. हो सकता है कि वे कोई डील करलें. हो सकता है कि न करें. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अमेरिका के नजरिए से जीत हमारी ही है. जहाज रवाना हो रहे हैं और हमारे देश की ओर बढ़ रहे हैं. हम बड़े-बड़े टैंकरों में तेल और गैस भर रहे हैंI
ईरान का कहना है कि कुछ मतभेदों के बावजूद बातचीत जारी रहेगा. ईरान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के प्रस्ताव पर और ईरान और अमेरिका की टीमों की सहमति से बातचीत का एक राउंड और होगाI
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ईरान ने हमारी बातचीत नहीं मानी. उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी और हमने उन्हें अपनी रेड लाइन्स बता दी थीं लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं मानी. उन्होंने कहा कि वह बिना डील के अमेरिका वापस जा रहे हैंI
शांति वार्ता विफल होने के बाद वैंस पाकिस्तान से रवाना हो गए।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने स्थानीय समयानुसार सुबह 7:08 बजे इस्लामाबाद में अपने सरकारी विमान में सवार होकर पाकिस्तान से प्रस्थान करने की योजना बनाई, क्योंकि उन्होंने कहा था कि ईरान ने परमाणु हथियार विकसित करने से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। 21 घंटे तक चली विस्तृत बातचीत समाप्त हुई।
अमेरिका के साथ वार्ता विफल होने के बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद से रवाना
अमेरिका और ईरान के बीच घंटों की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला, गैर-नतीजतन वार्ता खत्म होने के बाद ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से रवाना हो गया हैI
इससे पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी अपने देश लौटने के लिए इस्लामाबाद से निकल गए बता दें कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल में कुल 71 लोग शामिल थे. मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक ईरानी डेलिगेशन में पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर कालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल थे और वार्ता खत्म होने के बाद ये सभी पाकिस्तान से निकल गएI (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



