उत्तम कुमार रेड्डी ने धान खरीद के लिए केंद्र से माँगा सहयोग
हैदराबाद, सिंचाई एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने राज्य में तेजी से बढ़ रहे धान उत्पादन और केंद्र द्वारा घटाए जा रहे खरीद लक्ष्य के बीच असंतुलन को दूर करने के लिए केंद्र सरकार सरकार से अनुरोध किया है कि धान उत्पादक किसानों के सहयोग के लिए केंद्र को अधिक धान खरीदना चाहिए।
केंद्रीय खाद्य मंत्री को लिखे आधिकारिक पत्र में मंत्री ने अतिरिक्त स्टॉक के प्रबंधन और किसानों को मजबूरी में कम दाम पर बिक्री (डिस्ट्रेस सेल) से बचाने की चुनौतियों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने एफसीआई द्वारा कच्चे चावल का समायोजन कर रबी 2024-25 के लिए 5 लाख मीट्रिक टन उबले चावल के लक्ष्य का पुन आवंटन करने का अनुरोध किया। मंत्री ने बताया कि वर्तमान में 8.45 एल एम टी चावल की आपूर्ति बाकी है। चूंकि 28 फरवरी की मूल समयसीमा समाप्त हो चुकी है, इसलिए राज्य ने 60 दिनों की अतिरिक्त समय-सीमा मांगी है।
यह भी पढ़ें… केंद्र सरकार का अगला कदम यूसीसी : रामचंदर राव
केंद्र के घटे लक्ष्यों से बढ़ा अतिरिक्त स्टॉक
मंत्री ने बताया कि राज्य भारत सरकार की डिसेंट्रलाइज्ड प्रोक्योरमेंट स्कीम के तहत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने और उन्हें मजबूरी में बिक्री से बचाने के लिए धान खरीदता है। हालांकि केंद्र द्वारा कस्टम मिल्ड राइस और उबले चावल के लक्ष्यों में कमी के कारण राज्य पर अतिरिक्त स्टॉक, भंडारण लागत, मिलिंग खर्च और ब्याज देनदारियों का बोझ बढ़ गया है।
पत्र में साझा ऐतिहासिक आंकड़ों के अनुसार, एफ सी आई को आपूर्ति किए गए उबले चावल का प्रतिशत घटकर 2024-25 में 66.78 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि खरीद प्रयास लगातार जारी रहे। 2023 के बाद बेहतर सिंचाई और किसान-हितैषी नीतियों के कारण तेलंगाना में धान उत्पादन में तेज वृद्धि देखी गई है। मंत्री ने जोर दिया कि लाखों किसानों की सुरक्षा के लिए निरंतर खरीद आवश्यक है, लेकिन पर्याप्त केंद्रीय सहयोग के बिना राज्य अतिरिक्त धान का वित्तीय बोझ अनिश्चित काल तक नहीं उठा सकता। पत्र के केंद्रीय मंत्री से इन मुद्दों पर सकारात्मक विचार करने की दृढ़ अपील की गई है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



