वी.के. शशिकला ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी

रामनाथपुरम, ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक कषगम (अन्नाद्रमुक) की पूर्व सुप्रीमो और दिवंगत नेता जे. जयललिता की करीबी सहयोगी वी.के. शशिकला ने मंगलवार को एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि हम राजनीति के एक नए अध्याय के साक्षी बनने जा रहे हैं।

शशिकला ने यहाँ निकट कामुथी में जयललिता की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जल्द ही नई पार्टी के नाम की घोषणा करूँगी, इसमें कोई बदलाव नहीं है। यह एक ऐसी पार्टी के रूप में काम करेगी, जो विरोधियों और गद्दारों दोनों को समान रूप से पराजित करेगी। हम राजनीति के एक नए अध्याय के साक्षी बनने जा रहे हैं।
शशिकला की नई पार्टी के गठन से अप्रैल में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में चार-पक्षीय चुनावी मुकाबला देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें… पश्चिम बंगाल में अदालतों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी से न्यायिक कार्य बाधित, जांच शुरू

इस मुकाबले में एक तरफ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाला धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन और दूसरी तरफ अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) होगा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button