वैश्यराजू ज्वेलर्स का दिलसुखनगर में भव्य शोरूम उद्घाटन

हैदराबाद, वैश्यराजू ज्वेलर्स के दिलसुखनगर में नवस्थापित शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। फिल्म अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ने शोरूम का उद्घाटन किया। वैश्यराजू ज्वेलर्स कंपनी के प्रबंध निदेशक वैश्यराजू भद्रगिरि राजू ने उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बहुत ही कम समय में हैदराबाद में उनका दूसरा शोरूम प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी ग्राहकों के लिए नए शोरूम में सोने, हीरे और चांदी के डिजाइनर आभूषणों का विशेष एवं आकर्षक संग्रह उपलब्ध है।

दिलसुखनगर में वैश्यराजू ज्वेलर्स शोरूम का भव्य उद्घाटन

उद्घाटन के उपलक्ष्य में ग्राहक सभी 22 कैरेट सोने के आभूषणों पर फ्लैट 6 प्रतिशत वेस्टेज (वीए) का लाभ उठा सकते हैं। आईजीआई प्रमाणित हीरे 49,500 रुपये प्रति कैरेट से उपलब्ध हैं। नियमित चांदी के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज नहीं लिया जाएगा तथा जीएसटी कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिर में 2 दिवसीय भक्ति महोत्सव आरंभ

चांदी की खरीद पर विशेष रियायत की भी घोषणा की गई है। उद्घाटन से संबंधित ऑफर सीमित अवधि के लिए लागू रहेंगे।
समारोह में कंपनी के अध्यक्ष वैश्यराजू फाल्गुनाराजू, निदेशक वैश्यराजू नरेश, वैश्यराजू किरण कुमार राजू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button