मूसी रीवर अथॉरिटी का गठन करने की सलाह दी वेदिरे श्रीराम ने

हैदराबाद, केंद्रीय जल संसाधन विभाग के पूर्व सलाहकार व वर्तमान महाराष्ट्र सरकार के सलाहकार वेदिरे श्रीराम ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार की मूसी नदी शुद्धीकरण परियोजना को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी को अनिवार्य बताया तथा राज्य सरकार को मूसी रीवर अथॉरिटी का गठन करने की सलाह देते हुए कहा कि विकाराबाद से कृष्णा तक समग्र बेलिन प्लान बनाया जाए।

हैदराबाद के एक निजी होटल में भाजपा द्वारा सरकार की मूसी नदी शुद्धीकरण परियोजना पर आयोजित चर्चा में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्य्म से विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए वेदिरे श्रीराम ने कहा कि मूसी नदी को लेकर कांग्रेस सरकार की योजना में वैज्ञानिक दृष्टिकोण गौण है तथा कैशमेंट एरिया में ट्रीटमेंट की उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि रीवर फ्रंट का अर्थ केवल निर्जीव नदी का सौंदर्यीकरण करना मात्र नहीं होना चाहिए बल्कि उसे गुणवत्तापूर्ण जल से स्वस्थ-निर्मल बनाकर अविरल नदी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए सीवरेज का प्रदूषित जल नदी में शामिल न हो, इसके लिए इन्टरसेप्टर की व्यवस्था स्थापित करके शुद्ध जल नदी में छोड़कर मूसी नदी को पुनर्जीवित करे।

यह भी पढ़ें… वैकल्पिक खेती भी करें किसान : रेवंत रेड्डी

वेदिरे श्रीराम ने कहा कि नगर में प्रमुख समस्या सीवरेज प्रदूषण की है। यदि प्रदूषित जल नदी में शामिल होगा तो इसके दुष्प्रभाव होंगे इसलिए सरकार को चाहिए कि प्रदूषित जल नदी में शामिल न हो, इसके लिए इन्टरसेप्टर व्यवस्था का प्रबंध करे। उन्होंने तय बफर जोन के लिए भी वैज्ञानिक नीति बनाने की सरकार को सलाह दी और नमामि गंगे व साबरमती परियोजना की तर्ज पर सभी के साथ चर्चा करके आगे बढ़ने व पुनर्वास को प्राथमिकता देने की भी सलाह दी। इसके अलावा कहा कि सरकार ने जो डिटेल्ड प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की है वह भी स्पष्ट नहीं है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button