एडब्ल्यूपीओ के रोजगार मेले में वीर नारियों की नियुक्तियाँ

हैदराबाद, आर्मी वेल्फेयर प्रेसमेंट आर्गनाइजेशन (एडब्ल्यूपीओ) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोज़गार मेले का आयोजन किया। इसमें पाँच सौ से अधिक महिलाओं ने रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए साक्षात्कार दिये।

सेना के तेलंगाना और एपी मुख्यालय के तत्वावधान में वीर नारियों, विधवाओं, आश्रितों तथा पूर्व सैनिकों के ताज़ा स्नातक आश्रितों के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिकंदराबाद मिलिट्री स्टेशन में आयोजित हुआ। इसमें मैजिक बस फाउंडेशन, फेक्टेस्ट रिसर्च सिस्टम तथा विप्रो सहित 26 निजी व बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें… हम्डा के मास्टर प्लान में फिर से बीआरटीएस

आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के निदेशक कर्नल बुधोरी (सेवानिवृत्त) ने स्वागत भाषण देते हुए उम्मीदवारों को प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम में कुल 538 साक्षात्कार हुए। इसके बाद 323 उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें 35 वीर नारियाँ और आश्रित महिलाएँ, 228 आश्रित ताज़ा स्नातक तथा 60 पूर्व सैनिक शामिल हैं। इनमें से चार उम्मीदवारों का अंतिम चयन हो चुका है। उन्हें अगले सप्ताह संबंधित कंपनियों के स्थान पर पहुँचने पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह कार्यक्रम कई नौकरी तलाशने वालों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने में सफल रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button