गुयाना के उपराष्ट्रपति ने अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन किया

अयोध्या (उप्र), गुयाना गणराज्य के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव ने शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन किये, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एक बयान के अनुसार, जगदेव सुबह करीब 11 बजे एक निजी विमान से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे।

पारंपरिक शंखनाद और अन्य अवधी रीति-रिवाजों के बीच, राज्य सरकार की ओर से अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सहित जन प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।बाद में जगदेव सड़क मार्ग से मंदिर परिसर की ओर बढ़े और भगवान राम के दर्शन किए।

बयान के मुताबिक, अपनी लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चली यात्रा के दौरान गुयाना के उपराष्ट्रपति ने कुबेर टीला और सप्त ऋषि मंदिर सहित परिसर के भीतर अन्य मंदिरों का भी दौरा किया। राम मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने उपराष्ट्रपति जगदेव का स्वागत किया।मिश्रा के अनुसार, जगदेव ने जारी निर्माण कार्य की भव्यता की प्रशंसा की। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button