विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणा बाली’

भारतीय सिनेमा के सबसे टैलेंटेड पैन-इंडिया स्टार्स विजय देवरकोंडा ने अपनी दमदार शानदार पीन प्रेजेंस और यादगार परफॉर्मेंस के दम पर फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए हैं, जो दर्शकों के जहन में गहरे से रचे-बसे हैं। विजय, एक बार फिर अपनी दो मोस्ट अवेटेड रियल स्टोरी बेस्ड फिल्म राणा बाली और राउडी जनार्दन के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़े : अंशुमन झा ने जारी किया लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का टीज़र पोस्टर

फिल्म राणा बाली फिल्ममेकर राहुल सांकृत्यायन की फिल्म है, जिनके साथ वह सुपरहिट फिल्म टैक्सीवाला कर चुके हैं। इस फिल्म के ज़रिए हाल ही में 26 फरवरी को विवाह-बंधन में बंध चुके विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नज़र आने वाले हैं, जबकि रवि किरण कोला के निर्देशन में बन रही राउडी जनार्दन में विजय देवरकोंडा एक बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि अलग तरह की कहानी पर बेस्ड ये फिल्म एक बार फिर से विजय की वर्सेटिलिटी को साबित करती करेगी। विजय देवरकोंडा के ये दोनों ही किरदार पर्सनैलिटी, गहराई और इमोशन में बिल्कुल अलग है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button